Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुड्डा का तंज: भाजपा सरकार जनता के सवालों से भागती रही

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस के सवालों और जनहित के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि पूरे शीतकालीन सत्र में सरकार ने विपक्षी दल के उठाए गए मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया और विपक्ष को मूकदर्शक बनाने की लगातार कोशिश की गई। इसी कारण कांग्रेस को कई बार वाकआउट करना पड़ा।

हुड्डा ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस का कोई स्थगन प्रस्ताव, काम रोको प्रस्ताव या अल्पकालिक चर्चा का प्रस्ताव मंजूर नहीं किया गया। विपक्ष ने किसान, बेरोजगार युवा, भर्ती घोटाले, एमएसपी नहीं मिलने, धान घोटाला, मनरेगा, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खिलाड़ियों की मौत, एसवाइएल नहर का निर्माण न होना, चंडीगढ़ का स्टेटस और हेट स्पीच जैसी तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने इनका कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के उठाए मुद्दों पर पूरी तरह खामोश रही और हरियाणा के हितों के लिए जिम्मेदारी नहीं निभाई। हुड्डा ने अरावली को लेकर आए नए नियमों और अवैध खनन के मुद्दों पर भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया।

एसवाईएल नहर के निर्माण से जुड़े मामले में उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में है, लेकिन सरकार अब तक हरियाणा का पानी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री से मुलाकात भी नहीं हो सकी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है और सदन में जवाबदेही से बच रही है। कांग्रेस हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए सदन के अंदर और बाहर संघर्ष जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.