फरीदाबाद | सेक्टर-11 में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उसके हाथ से 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
जवाहर सिंह रावत ने सेक्टर-11 चौकी पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने प्लाट पर काम कर रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार युवक आया और मेला के बारे में पूछताछ करने लगा। बुजुर्ग ने जानकारी देने से मना किया, लेकिन आरोपी ने उसके हाथ से 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी जोर-जबरदस्ती छीन लिए।
लूट के बाद आरोपी स्कूटी स्टार्ट करके भाग गया। जवाहर सिंह ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना के दौरान एक अन्य युवक भी मौके पर आया, जिसने बुजुर्ग को अपने वाहन पर बैठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।
सेक्टर-11 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 10 हजार रुपये और अंगूठी छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इलाके में संदिग्धों की तलाश जारी है।