Facebook-f Youtube X-twitter

ज्वाली में कैहरियां–बस अड्डा मार्ग बदहाल, गंदे पानी और गड्ढों से परेशान दुकानदारों का फूटा गुस्सा

Kangra, Sanjeev-:जिला कांगड़ा की जवाली विधानसभा क्षेत्र के कैहरियां–बस अड्डा मार्ग की दयनीय स्थिति ने स्थानीय दुकानदारों, मेडिकल स्टोर संचालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह–जगह गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि आसपास की दुकानों में भी गंदगी और बदबू फैल रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद ज्वाली के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

दुकानदारों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गड्ढों में आसपास के घरों और दुकानों का गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ गया है। मजबूरी में दुकानदारों ने खुद ही मिट्टी और पत्थर डालकर गड्ढे भरने का प्रयास किया, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।पूर्व पार्षद रवि कुमार सहित कई दुकानदारों ने बताया कि वाहनों के गुजरने पर गड्ढों का पानी उछलकर दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। खासकर नजदीक स्थित अस्पताल के कारण यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधरी तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की बदहाली पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में सड़क की मरम्मत और नाली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। कैहरियां–बस अड्डा मार्ग की बदहाल स्थिति ने अब जनआक्रोश का रूप लेना शुरू कर दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.