Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेट ठगी मामला: पेपर लीक नहीं, फिर लाखों का सौदा क्यों?

सोनीपत। सीएसआईआर–यूजीसी नेट परीक्षा पास कराने के नाम पर 37 अभ्यर्थियों से ठगी के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस के खुलासे पर कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह मामला किसी भी तरह से पेपर लीक से जुड़ा नहीं है, बल्कि नकली प्रश्नपत्रों के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने की सुनियोजित साजिश थी। हालांकि, यह सवाल अब भी बना हुआ है कि यदि असली प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था तो अभ्यर्थियों ने जालसाजों पर इतना भरोसा क्यों किया।

एसीपी गोहाना राहुल देव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि गिरोह का नेटवर्क पूरी तरह फर्जी था। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और नेट पास कराने का झांसा दिया गया था। इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से तीन से चार लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। हालांकि, किसी से भी अग्रिम राशि नहीं ली गई थी और परीक्षा के बाद पैसे देने की शर्त रखी गई थी।

नकली प्रश्नपत्र और झूठे भरोसे पर टिकी थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि 18 दिसंबर को आयोजित सीएसआईआर–यूजीसी नेट परीक्षा का प्रश्नपत्र कहीं से भी लीक नहीं हुआ था। गिरोह ने नकली प्रश्नपत्र तैयार कर युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि वही सवाल परीक्षा में आएंगे। सुनहरे भविष्य और सरकारी नौकरी के सपने दिखाकर अभ्यर्थियों को ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की गई।

परीक्षा माफिया की तर्ज पर रची गई योजना

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह ने पूरी साजिश परीक्षा माफिया की तरह रची थी। 37 अभ्यर्थियों को एकत्र कर टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर एक स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्हें पूरी रात कथित प्रश्नपत्रों से अभ्यास कराया गया, ताकि किसी को शक न हो। अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया गया कि परीक्षा में वही प्रश्न आएंगे।

बंद पड़े संस्थान को बनाया गया कोचिंग सेंटर

अभ्यर्थियों को गांव चिड़ाना स्थित बंद पड़े रयात बाहरा इंस्टीट्यूट की इमारत में ठहराया गया, जहां वर्तमान में नरवाल कबड्डी अकादमी संचालित हो रही है। इसी भवन को अस्थायी कोचिंग सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया गया।

एसआईटी करेगी नेटवर्क की गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अजीत सिंह की अगुवाई में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के तार दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ तक जुड़े हो सकते हैं। आर्थिक लेनदेन, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

पुराने पेपर लीक मामलों से जुड़ाव की चर्चा

जांच के दौरान गोहाना क्षेत्र के एक युवक के इस मामले से जुड़े होने की भी चर्चा है, जो पहले पेपर लीक मामलों में आरोपी रह चुका है। हालांकि, पुलिस ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

परीक्षा फर्जीवाड़े में पहले भी उछल चुका है सोनीपत का नाम

गौरतलब है कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के मामलों में सोनीपत का नाम पहले भी सामने आता रहा है। एसएससी, एआईपीएमटी, एचटेट, सीआरपीएफ और यूटी पुलिस भर्ती सहित कई मामलों के तार किसी न किसी रूप में सोनीपत से जुड़े पाए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.