Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जल गुणवत्ता पर सख्ती: शिमला जिला में पंचायतों और स्कूलों को पानी जांच किट उपयोग करने के निर्देश

Shimla, 23 December-:शिमला जिला में पेयजल की गुणवत्ता और जल योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सात डिविजनों के अंतर्गत चल रही जल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिला में कुल 264 जल योजनाएं हैं, जिनमें से 203 योजनाएं भौतिक रूप से पूरी की जा चुकी हैं। इनमें से 114 योजनाएं वित्तीय रूप से भी पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 61 योजनाओं पर अभी कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने इन लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें इसी वित्तीय वर्ष में पूरा किया जा सके।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पंचायतों और स्कूलों की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा सभी पंचायतों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्ट किट उपलब्ध करवाई गई हैं, लेकिन इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायतें इन किटों के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल की जांच सुनिश्चित करें। साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जाए।उन्होंने चिंता जताई कि जिला के स्कूलों में भी पानी जांच किट उपलब्ध होने के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केवल विभागीय स्तर पर जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि पंचायतों को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किट के उपयोग को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

बैठक में हर घर जल योजना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि इस योजना के तहत जिला में 1621 गांवों को प्रमाणित किया जा चुका है, जबकि 2536 गांवों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इनमें से 915 गांवों में अभी औपचारिक प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जिला में 3052 पेयजल स्रोतों से नियमित रूप से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिलाधीश कार्यालय को भेजें। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये तक के मरम्मत कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत तत्काल बजट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और इसके लिए प्रशासन, विभागों, पंचायतों और स्कूलों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।बैठक में जल योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.