Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपीआई धोखाधड़ी से डीजल भरवाकर भागे थार सवार, मंडी पुलिस की मुस्तैदी से एक गिरफ्तार, दो फरार

यूपीआई धोखाधड़ी से डीजल भरवाकर भागे थार सवार, मंडी पुलिस की मुस्तैदी से एक गिरफ्तार, दो फरार

Mandi, Dharamveer-:चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर यूपीआई से फर्जी ट्रांजेक्शन कर डीजल भरवाने का मामला सामने आया है। मंडी जिले के नगवाईं स्थित एक पेट्रोल पंप पर थार सवार तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपी को दबोच लिया गया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे हरियाणा नंबर की थार (एचआर 51 सीयू 6812) चंडीगढ़ की ओर से नगवाईं के एक पेट्रोल पंप पर पहुंची। गाड़ी में सवार तीन युवकों ने 3510 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के लिए उन्होंने यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन करने का दावा किया और मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान पूरा होने का स्क्रीनशॉट दिखाया। स्क्रीनशॉट दिखाने के तुरंत बाद वे कुल्लू की ओर तेज रफ्तार में निकल गए।पेट्रोल पंप कर्मचारियों को कुछ ही देर में शक हुआ कि ट्रांजेक्शन असली नहीं है। भुगतान की पुष्टि न होने पर कर्मचारियों ने तुरंत पंप मालिक को सूचना दी। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने बाइक पर थार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी युवकों ने जानबूझकर पुलिस को चकमा देने के लिए कुल्लू की ओर जाने के बाद यू-टर्न लिया और दोबारा चंडीगढ़ की दिशा में भागने लगे।

पेट्रोल पंप मालिक ने इस पूरी स्थिति की जानकारी औट पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर नाका लगाया, लेकिन आरोपी थार को नाके से निकालने में सफल रहे। इसके बाद पंडोह पुलिस चौकी को अलर्ट किया गया। पंडोह पुलिस की टीम ने कैंची मोड़ के पास एक और नाका लगाया।दूसरा नाका देखकर आरोपियों ने गाड़ी को अचानक दरिया की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक वहीं रह गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और थार को कब्जे में ले लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि थार वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में है। पुलिस ने वाहन मालिक और फरार आरोपियों से संपर्क कर लिया है। आरोपी बार-बार मौके पर पहुंचने की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी तक वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यूपीआई से फर्जी ट्रांजेक्शन कर डीजल भरवाने का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.