Facebook-f Youtube X-twitter

अटल जन सेवा दौड़: नायब सैनी ने पुलिस जवानों को किया रवाना

पंचकूला |  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस के नव-भर्ती 5061 जवानों की अटल जन सेवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस मौके पर जवानों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और शक्ति का प्रतीक है। इस बैच में कुल 5061 जवान शामिल हैं, जिनमें 4191 पुरुष और 870 महिला पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी मात्र 3 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 20 प्रतिशत हो गई है।

इस बैच की खास बात यह है कि लगभग 85 प्रतिशत जवान स्नातक या स्नातकोत्तर हैं, जबकि 2390 जवान 26 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह युवा शक्ति पुलिस बल में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करेगी। प्रशिक्षण के दौरान इन जवानों ने योग, पीटी और आत्मरक्षा के साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए 1356 यूनिट रक्तदान भी किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नव-भर्ती जवान नशे के खिलाफ अभियान में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे। 39 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद आयोजित इस दौड़ ने जवानों की फिटनेस, समर्पण और अनुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया।

इस बैच में 969 पोस्ट ग्रेजुएट, 3324 ग्रेजुएट और 768 बारहवीं/डिप्लोमा योग्यता वाले जवान शामिल हैं। हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में दक्षता उन्हें साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग में लाभान्वित करेगी।

जवानों की भर्ती वर्ष 2024 में हुई थी और प्रशिक्षण मधुबन, सुनारियां और भौंडसी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में 16 दिसंबर 2024 से आयोजित किया गया। इसमें 4252 जवान ग्रामीण और 809 शहरी पृष्ठभूमि से हैं, जबकि 32 अन्य राज्यों से चयनित हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.