Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वायु प्रदूषण पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को कड़ी फटकार

 नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि शहर में विकास और निर्माण कार्यों को रोका नहीं जा सकता, लेकिन वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मंगलवार, 23 दिसंबर को मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ ने कहा कि वायु प्रदूषण को काबू में करने में संबंधित अधिकारी अब तक विफल रहे हैं। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।

अदालत ने BMC और MPCB को निर्देश दिए कि वे शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाएं। साथ ही निर्माण स्थलों, सड़कों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर लागू नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य विकास कार्यों को रोकना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि नियमों की अनदेखी न हो। पीठ ने कहा, “अगर आज भी सख्त प्रयास नहीं किए गए, तो भविष्य में स्थिति को संभालना बेहद मुश्किल हो जाएगा। एक बार हालात बिगड़ गए तो फिर कुछ भी आपके नियंत्रण में नहीं रहेगा।”

अदालत ने BMC आयुक्त भूषण गगरानी और MPCB सचिव देवेंद्र सिंह को वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस सुझाव पेश करने को भी कहा है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों में हैं, बल्कि इस देश के नागरिक भी हैं, और प्रदूषण रोकना उनका मौलिक कर्तव्य है।

इसके साथ ही हाई कोर्ट ने मुंबई के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर भी गंभीर चिंता जताई और संकेत दिए कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो आगे और सख्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.