Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 3100 स्टेडियम, आधुनिक जिम, खेल किट का बड़ा ऐलान

पंजाब  | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल और युवा सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा विकास पैकेज पेश किया है। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजाब भर में 1,350 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 3,100 स्टेडियमों का निर्माण जून 2026 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि समय-सीमा के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने खेल और युवाओं के लिए कई नई पहल की घोषणा की। राज्य में 3,000 आधुनिक जिम स्थापित किए जाएंगे, 50 करोड़ रुपये की लागत से 17,000 खेल किटें वितरित की जाएंगी, नया खेल पोर्टल शुरू किया जाएगा और 43 करोड़ रुपये की लागत से नया युवा भवन बनाया जाएगा। नई खेल नीति 2023 के तहत गांवों में बनाए जा रहे स्टेडियमों में बाड़, गेट, जॉगिंग ट्रैक, खेल मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, स्टोर और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

युवाओं की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में 1,000 स्थानों पर 35 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जिम तैयार किए जाएंगे। इन जिमों में वेट लिफ्टिंग सेट, डंबल, केटलबेल, रैक और अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को 17,000 खेल किटें भी वितरित करेगी, जिनमें वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट सामग्री शामिल होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 31 मार्च 2026 तक गांवों में 5,600 खेल किटें वितरित की जाएं।

नए खेल पोर्टल के माध्यम से खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ग्रेडेशन, डीबीटी, ग्राउंड बुकिंग, ई-सर्टिफिकेट, पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर उठा सकेंगे। इसके अलावा, प्रदेश के 9 जंगल क्षेत्रों में 10,000 युवाओं के लिए ट्रैकिंग और एडवेंचर कैंप लगाए जाएंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर 42-ए में 43 करोड़ रुपये की लागत से नया युवा भवन तैयार होगा, जिसमें हॉस्टल, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और सेमिनार रूम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल बजट को 2023-24 में 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2024-25 में 1,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में हॉकी टर्फ बदली जा रही हैं, जबकि मोहाली के सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर मौजूद है। इस कैडर में 92 कर्मचारी शामिल हैं, जो खिलाड़ियों की चोटों का इलाज और प्रदर्शन सुधार में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का हर कदम युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन देने के लिए उठाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.