Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हतक में हत्याओं का सिलसिला: पुलिस जांच में जुटी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

रोहतक |  हरियाणा के रोहतक जिले में दो अलग-अलग हत्याकांडों ने शहर में सनसनी फैला दी है। पहली घटना सोनीपत स्टैंड क्षेत्र की है, जहां देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अंकित शाम को घर से फूल लेने निकला था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत रोहतक स्थित PGI अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरी घटना माता दरवाजा क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय माया नामक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे माया ने पार्लर खोला, और कुछ ही देर बाद एक युवक वहां आया। चंद मिनटों के भीतर उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। बाद में पार्लर में माया के रिश्तेदार ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

डीएसपी रवि खुंडिया और एफएसएल स्पेशल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इन घटनाओं के बाद रोहतक में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.