Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर में देरी, 2029 तक टली परियोजना

बहादुरगढ़ | कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के समानांतर पलवल से सोनीपत तक प्रस्तावित हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) परियोजना में बड़ा विलंब सामने आया है। अब यह रेल कॉरिडोर तय समय 2027 के बजाय 2029 में पूरा होगा। देरी के साथ-साथ परियोजना की लागत भी लगभग दोगुनी हो गई है।

शिलान्यास के समय इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 5,618 करोड़ रुपये तय की गई थी, जो अब बढ़कर 11,709 करोड़ रुपये हो गई है। परियोजना के संशोधित लागत अनुमान को हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल यह प्रस्ताव बजट स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय को भेजा गया है।

निर्माण कार्य और बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HRIDC) ने वित्तीय संसाधन जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम द्वारा 386 करोड़ रुपये की इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया गया है। इसके साथ ही परियोजना के तहत बनने वाले पुलों और अन्य संरचनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस रेल कॉरिडोर की आधारशिला 27 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में रखी थी। उस समय परियोजना को पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था।

यह परियोजना भविष्य में माल परिवहन की रीढ़ मानी जा रही है। इसके पूरा होने से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.