Facebook-f Youtube X-twitter

फगवाड़ा का सिविल अस्पताल बना हिंसा का मैदान, CCTV में कैद हुई मारपीट

फगवाड़ा  | फगवाड़ा में कानून व्यवस्था का हाल इस कदर बिगड़ चुका है कि सरकारी सिविल अस्पताल तक हिंसा का मैदान बन गया है। मारपीट के एक मामले में जख्मी हालत में भर्ती दो भाइयों पर कथित तौर पर बरनाला से आए कुछ युवकों ने अस्पताल के भीतर खुलेआम हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और गुंडागर्दी का पूरा दृश्य अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गया।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह अस्पताल के एक काउंटर पर मौजूद जख्मी भाइयों पर युवकों की टोली ने बेरहमी से हमला किया। इस घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य रोगी और लोग खौफजदा रहे, और कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाई।

सिविल अस्पताल क्यों बार-बार हिंसा का केंद्र बन रहा है?

स्थानीय लोग और मरीज सवाल कर रहे हैं कि फगवाड़ा का सरकारी अस्पताल बार-बार हिंसा का दृश्य क्यों बनता है। बीते कुछ दिनों में अस्पताल में कई मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि यहाँ 24 घंटे पुलिस गार्ड की तैनाती रहती है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस गार्ड केवल दिखावे के लिए हैं, क्योंकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फगवाड़ा का सिविल अस्पताल जंगल राज से भी बदतर हालात में पहुँच चुका है, जहां जख्मी मरीजों पर हमला आम बात बन गया है। उन्होंने पंजाब मानवाधिकार आयोग, पंजाब सरकार, डी.जी.पी. पंजाब पुलिस, एस.एस.पी. कपूरथला और जिलाधीश से मांग की है कि वे अस्पताल में रोगियों पर हो रही हिंसा का कड़ा संज्ञान लें।

अस्पताल में हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट को लेकर अब तक फगवाड़ा पुलिस ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.