Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में वार्डबंदी पर सियासी भूचाल, कांग्रेस ने हाईकोर्ट जाने के दिए संकेत

पंचकूला  | पंचकूला नगर निगम की प्रस्तावित वार्डबंदी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस सहित 10 विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने वार्डों के स्वरूप पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रशासन के समक्ष सवालों की लंबी सूची पेश की है। इन आपत्तियों के समर्थन में सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिससे यह मुद्दा अब केवल कागजी नहीं बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा मामला बन गया है।

कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया और वार्डबंदी में आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो पार्टी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेगी। पार्टी का आरोप है कि वार्डों की सीमाएं राजनीतिक लाभ-हानि को ध्यान में रखकर तय की गई हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने भी इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए रखी है। पार्टी ने कई वार्डों की भौगोलिक और जनसंख्या संरचना को लेकर आपत्तियां जताई हैं। उनके अनुसार, वर्तमान ड्राफ्ट में कई वार्ड असंतुलित हैं, जिससे भविष्य में प्रशासनिक और चुनावी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

21 दिसंबर को उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त कार्यालय में आपत्ति और सुझाव देने की अंतिम तिथि थी। अब शुक्रवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा इन सभी आपत्तियों की समीक्षा कर अर्बन लोकल बाडीज डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को रिपोर्ट भेज सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे मामले पर गंभीर मंथन चल रहा है।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को निजी सुनवाई के लिए बुलाने की तैयारी में है। इस दौरान वार्डबंदी को अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों से आमने-सामने चर्चा भी हो सकती है। यदि आवश्यक हुआ, तो वार्डों में आंशिक संशोधन कर एक सप्ताह के भीतर फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

फाइनल नोटिफिकेशन के बाद सरकार निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। चुनाव करवाने में आमतौर पर 45 से 60 दिन का समय लग सकता है। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी भी कानूनी विवाद से पहले पूरी तैयारी हो, ताकि हाईकोर्ट में मजबूत पक्ष रखा जा सके। पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंद्र रावल ने कहा कि हमने अपनी आपत्तियां दर्ज करा दी हैं। अब निर्णय सरकार को करना है। यदि न्यायसंगत निर्णय नहीं हुआ, तो हाईकोर्ट जाने की संभावना है।

आपत्तियों में शामिल वार्डों की जानकारी:

वार्ड नं-2, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 और 17 में भौगोलिक असंगतियों और सामाजिक-आर्थिक असमानताओं के आधार पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन वार्डों में विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने में भौगोलिक संपर्क की कमी और प्रशासनिक समानता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.