Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पुलिस का महाअभियान, 24 घंटे में 348 अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़ |प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हरियाणा पुलिस ने बीते 24 घंटों में व्यापक और आक्रामक अभियान चलाया। राज्यभर में की गई ताबड़तोड़ दबिशों के दौरान कुल 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 35 आरोपी हत्या, लूट और अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त पाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध के पूरे नेक्सस को तोड़ना, नशा तस्करी पर लगाम लगाना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

नशा और अवैध हथियारों पर सख्त वार

‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न जिलों से 6.785 किलो गांजा, 10 किलो पोस्त भूसी, 157 ग्राम अफीम, 74.9 ग्राम हेरोइन, 145 ग्राम चरस, 48 किलो भुक्की के साथ बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।
अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 पिस्तौल/कट्टे और 8 कारतूस बरामद किए। आर्म्स एक्ट के 16 मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संगठित अपराध पर प्रहार करते हुए एक अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई, 8 अपराधियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुए और 2 अहम इंटेलिजेंस रिपोर्ट अन्य राज्यों से साझा की गईं।

हुड़दंगियों पर शिकंजा, ट्रैफिक नियमों की सख्ती

सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए 41 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 7 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 6,986 चालान काटे गए। जन-जागरूकता के लिए 81 जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 3,686 लोगों ने भाग लिया। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर 10 विशेष कार्यक्रम भी चलाए गए।
कड़ाके की ठंड के बावजूद रात के समय 366 नाकों और 1,566 पेट्रोलिंग वाहनों के जरिए 4,900 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में तैनात रहे।

डायल-112 बनी जनता की जीवनरेखा

डायल-112 सेवा के माध्यम से बीते 24 घंटों में 3,435 कॉल/इवेंट प्राप्त हुए, जिनमें से 3,057 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस ने 88 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाई और 605 बेघर व असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान और मानवीय सहायता दी।

साइबर ठगी करने वाले ‘जयपुर गैंग’ का खुलासा

फरीदाबाद पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने ₹3.51 लाख की ठगी के मामले में जयपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी टेलीग्राम के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी में बदलते थे। मुख्य आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

72 घंटे में बड़ी चोरी सुलझी

पानीपत पुलिस ने सेक्टर-13/17 में हुई 24.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा महज 72 घंटे में कर दिया। यूपी के शामली निवासी दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए, जिनसे चोरी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।

अवैध शराब पर जींद पुलिस का एक्शन

जींद पुलिस ने दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 पेटियां अंग्रेजी शराब और 13 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया।

साइबर हेल्पलाइन 1930 से करोड़ों की बचत

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई में 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज 271 शिकायतों में ₹1.66 करोड़ की ठगी सामने आई। त्वरित कदम उठाते हुए 64.55 लाख रुपये की राशि होल्ड कराई गई और 30.78 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलवाए गए। साथ ही 12 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, 465 मोबाइल नंबर और 127 आईएमईआई ब्लॉक तथा 114 फर्जी सोशल मीडिया लिंक हटाए गए।

हरियाणा पुलिस की यह व्यापक कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। जन-सुरक्षा और त्वरित न्याय के संकल्प के साथ पुलिस लगातार प्रदेश को सुरक्षित बनाने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.