Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत: आंगनबाड़ी वर्कर की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, लूट के बाद फरार हुए आरोपी

सोनीपत  | सोनीपत जिले के गांव सलीमपुर ट्राली में दिनदहाड़े एक आंगनबाड़ी वर्कर की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली और वारदात को लूट का रूप देते हुए सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान ऊषा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने पुराने पैतृक घर में आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला किया। कान से बाली जबरन नोचने के कारण उनका कान तक फट गया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतका के पति रामनिवास ने मोहाना थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल परिवार के साथ सोनीपत बाईपास पर किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि अक्सर गांव सलीमपुर ट्राली स्थित पैतृक घर आते-जाते रहते थे। वीरवार को दंपती गांव पहुंचे थे। दोपहर में रामनिवास गांव की चौपाल चले गए और ऊषा घर में लगी आटा चक्की पर काम करने चली गईं।

शाम को लौटने पर जब ऊषा घर पर नहीं मिलीं और फोन भी नहीं उठा, तो रामनिवास को अनहोनी की आशंका हुई। इसी दौरान उनका भतीजा साहिल भी वहां पहुंच गया। दोनों जब चक्की वाले कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलते ही अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। ऊषा का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा था।

सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ऊषा के सिर, मुंह और हाथों पर धारदार या किसी भारी हथियार से वार किए गए थे। दोनों हाथों पर गहरे कट के निशान थे और शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऊषा के गले से सोने की चेन, कानों की बालियां और हाथ की सोने की अंगूठी गायब हैं। चेन का लॉकेट शव के नीचे पड़ा मिला, जबकि एक कान की बाली जबरन खींचे जाने से कान फटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लूट बताया जा रहा है।

पुलिस ने रामनिवास के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.