Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC में डॉक्टर हड़ताल पर, डॉ राघव के टर्मिनेशन वापस लेने की मांग

शिमला | प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में डॉक्टरों और मरीजों के बीच हुए विवाद के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम छोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल में फिलहाल किसी भी मरीज की जांच नहीं हो रही है। डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर सरकार से डॉ राघव के टर्मिनेशन को वापस लेने की मांग की है।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहेल ने बताया कि सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डेंटल विभाग के डॉक्टर भी इस हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

सोहेल ने कहा कि डॉ राघव को पहले सस्पेंड किया गया और फिर बिना सही जांच के टर्मिनेशन कर दिया गया। उनका कहना है कि जब तक सरकार डॉ राघव का टर्मिनेशन वापस नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगी।

अस्पताल प्रशासन और सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांग सिर्फ डॉ राघव के टर्मिनेशन को रद्द करने तक ही सीमित है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं करती है, तो हड़ताल और लंबी अवधि तक जारी रह सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - चंबा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा,12 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

चंबा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा,12 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express /चंबा, मंजूर पठान -:चंबा जिला में नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला के तीसा क्षेत्र में पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को...
Summer Express - Auto Draft

पलवल में सफाई व्यवस्था ध्वस्त :  शहर कूड़े के ढेर में तब्दील, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल शहर में बीते एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे हालात बेहद खराब हो गए हैं। नई सफाई एजेंसी द्वारा काम शुरू करने में देरी और नगर परिषद की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण शहर कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा...
Summer Express - Auto Draft

अक्षय शर्मा ने ए बी वी पी पदाधिकारियों संग की अहम बैठक

Summer express, अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से युवा नेता अक्षय शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान जी, अमृतसर संगठन मंत्री  नितिन माहेश्वरी जी सहित कई युवा...
Summer Express - Auto Draft

गौ-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर बरसाईं गोलियां

Summer express, अंबाला | अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात तोपखाना रोड स्थित टुंडला मोड़ के पास करीब रात दो बजे हुई। फायरिंग में गरनाला गांव निवासी 25...
Summer Express - नूरपुर नगर परिषद चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

Summer express /कांगड़ा, संजीव -: नूरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद सभी प्रत्याशी आज नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने चुनावी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.