Facebook-f Youtube X-twitter

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में मौसम बदला, शीत लहर तेज

हिसार। हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के साथ लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, जबकि कई स्थानों पर सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर रहा। हिसार, फतेहाबाद सहित आसपास के जिलों में दिन के समय धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे।

पश्चिमी हवाओं के चलने से लोगों को शीत लहर का अहसास हो रहा है, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में शीत लहर और धुंध-कोहरे की स्थिति को देखते हुए लगातार ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, सिरसा में 8.6 डिग्री और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 6.3 डिग्री व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हवाओं की दिशा में बार-बार परिवर्तन के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। नमी वाली शांत हवाओं के कारण सुबह के समय धुंध और कोहरा बन रहा है, जिससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क और तेज हवाएं चलती हैं, धुंध और कोहरा छंट जाता है, वहीं रात के तापमान में फिर गिरावट आने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जबकि 30 दिसंबर को मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.