Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का हमला, राज्यव्यापी आंदोलन ऐलान

चंडीगढ़। कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘वीबी-जी रामजी’ किए जाने पर हरियाणा कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को ‘गांधी’ सरनेम से आपत्ति है, इसी वजह से योजना का नाम बदला गया। उन्होंने इसे गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।

कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुरूप, हरियाणा में 5 जनवरी से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटने से रोकें।

राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्रीय चुनाव आयोग की मिलीभगत से योजनाबद्ध तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न हटें।

रविवार को कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लंबे समय बाद यह पहला अवसर रहा, जब कोई प्रदेश अध्यक्ष स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राज्य कार्यालय में शामिल हुआ। इस दौरान उन्होंने सेवादल की गांधी टोपी पहनकर पार्टी के मूल सिद्धांतों को दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं थी, बल्कि यह गरीबों को न्यूनतम आय का अधिकार देने वाला कानून था। इसके माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक उसका मूल उद्देश्य गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना रहा है।

राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की नीतियों और नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जसबीर मलौर, लहरी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, सेवादल प्रधान पूनम चौहान, पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.