Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, हांसी में हड़कंप

हिसार  | हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव भाटला में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव उनके घर में मिले। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी 30 वर्षीय राकेश और उसकी 27 वर्षीय पत्नी सीमा के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उनके दो बेटियां हैं—एक की उम्र चार साल और दूसरी की उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। राकेश हांसी स्थित एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था।

सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने कमरे में दोनों के शव देखे, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि राकेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया।

सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.