Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू की अगुवाई में शांतिपूर्ण धरना

Shimla, Sanju-:केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदले जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवाया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बदले की भावना और नाम बदलने की मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है और कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल नाम बदलना ही नहीं, बल्कि योजनाओं की मूल भावना और गारंटी को भी समाप्त किया जा रहा है, जो गरीबों और ग्रामीणों के हितों के खिलाफ है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना भाजपा की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। यह योजना सिर्फ रोजगार देने की योजना नहीं थी, बल्कि गरीबों को सम्मान और अधिकार देने का माध्यम थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी की पहचान और विचारधारा को धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास कर रही है, इसी वजह से मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाया गया।

वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के फैसले को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को ‘गांधी’ नाम से समस्या है, इसलिए इस ऐतिहासिक योजना का नाम बदला गया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि कानून के तहत दिया गया अधिकार था, जिसने करोड़ों गरीबों को रोजगार और सुरक्षा दी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता के अधिकारों और महात्मा गांधी की विरासत की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.