Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. राघव नरूला के टर्मिनेशन की समीक्षा को नई कमेटी गठित, डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त

बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप: CM सुक्खू

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद डॉक्टर वापस अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आए हैं, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर सामान्य होने लगी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉक्टरों के काम पर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार जनता और डॉक्टरों दोनों के हित में निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डॉ. राघव नरूला के टर्मिनेशन के मामले की समीक्षा के लिए एक नई कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी डॉक्टर का करियर खराब नहीं करना चाहती। टर्मिनेशन का फैसला सरकार द्वारा नहीं, बल्कि अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय स्तर पर लिया गया था। अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है और खुद पार्टी के भीतर भी विरोधाभासी रुख देखने को मिला है। एक भाजपा विधायक डॉक्टर के समर्थन में नजर आया, जबकि दूसरा विधायक मरीज के पक्ष में खड़ा दिखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस समय कई गुटों में बंटी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके रोज़ाना दिए जाने वाले बयानों पर टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के वापस काम पर लौटने से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और सरकार आगे भी जनहित में काम करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.