Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा को नए साल पर मिलेगा नया डीजीपी, यूपीएससी बैठक

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस को नए साल के पहले दिन नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल पर विचार के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 31 दिसंबर को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पांच वरिष्ठ अधिकारियों में से तीन के नामों का चयन कर सूची राज्य सरकार को भेजी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार यूपीएससी से प्राप्त तीन नामों में से राज्य सरकार 1 जनवरी को किसी एक अधिकारी को हरियाणा के नए डीजीपी के रूप में नियुक्त करेगी। यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा तय दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

राज्य सरकार ने जिन पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं, उनमें पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर, संजीव कुमार जैन, अजय सिंघल, आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला शामिल हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यकाल में अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।

हरियाणा पुलिस के शीर्ष पद पर होने वाली इस नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि नए डीजीपी की नियुक्ति से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम फैसले लिए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.