Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम बना जीवनरक्षक,5 माह की बच्ची का PGI में हुआ फ्री ऑपरेशन

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला के गांव रहजोल में जन्मी पांच माह की मासूम बच्ची आराध्या राणा के लिए जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ। जन्म के समय ही आराध्या के दिल में एक छोटा छेद पाया गया था, जिसे चिकित्सकीय भाषा में जन्मजात हृदय रोग कहा जाता है। समय रहते ऑपरेशन न होने की स्थिति में यह समस्या गंभीर रूप ले सकती थी। इस तरह का ऑपरेशन अत्यंत महंगा होता है, जिसे वहन करना सामान्य परिवारों के लिए आसान नहीं होता।

आराध्या के माता-पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्ची के मुफ्त इलाज की प्रक्रिया शुरू की।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री के निर्देशन में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और बच्ची को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई को जन्मी आराध्या का पीजीआई चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।यह पूरा ऑपरेशन और इलाज जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया है। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह अब स्वस्थ है।डॉ. चौधरी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जन्म के बाद एक वर्ष तक की आयु के दौरान यदि किसी शिशु को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती है, तो जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत उसका इलाज और बड़े से बड़ा ऑपरेशन भी मुफ्त किया जाता है। इसके लिए अभिभावकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं के जीवन की सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अब तक अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी साबित हुआ है। विशेष रूप से गंभीर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे शिशुओं के लिए यह योजना आशा की एक मजबूत किरण बनकर सामने आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.