Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा किसान सोलर पंप योजना 2026: आवेदन प्रक्रिया और प्राथमिकता

चंडीगढ़ |हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत प्रदेशभर के किसानों के लिए 12 श्रेणियों में लगभग 8,050 सोलर पंप लगाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी और किसान प्रदेश सरकार के सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते थे।

सरकार अब सभी आवेदनों की समीक्षा कर रही है ताकि किसी भी गलती को सुधारने का अवसर दिया जा सके। इसके बाद वर्ष 2026 से किसानों को सोलर पंप अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किसान 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एच.पी. और 10 एच.पी. क्षमता वाले सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले से बिजली आधारित कनैक्शन वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें मौजूदा बिजली कनैक्शन का समर्पण करना होगा। साथ ही, वर्ष 2019 से 2023 तक बिजली आधारित ट्यूबवैल के लिए आवेदन कर चुके किसानों को भी इस योजना में प्राथमिकता मिलेगी।

इस वर्ष लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय और भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। सोलर पंप अलॉट करते समय भूजल की स्थिति का भी ध्यान रखा जाएगा। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण (HWRA) के सर्वेक्षण के अनुसार, उन गांवों में जहां भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना अनिवार्य होगी।

विशेष रूप से धान उगाने वाले किसानों के लिए, जिनके क्षेत्र में भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.