Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा के दौर में खतरे का न्योता! चंबा के छतरी ब्लॉक में अवैध कश्मल से बढ़ी चिंता, ठंड में पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

Chamba, Manjur Pathan-:हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है, वहीं दूसरी ओर हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं मानो सरकार खुद ही आने वाली आपदा को न्योता दे रही हो। चंबा जिला के मसरूड रेंज अंतर्गत छतरी ब्लॉक में निजी भूमि की आड़ में बड़े पैमाने पर कश्मल निकालने की अनुमति ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि इस बहाने सरकारी वन भूमि से धड़ल्ले से अवैध कश्मल उखाड़ी जा रही है, जिससे क्षेत्र में भविष्य की बड़ी प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ गया है।

प्रदेश बीते तीन वर्षों से लगातार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पंचायती राज चुनाव तक नहीं हो पाए और विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। इसके बावजूद, स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते वन क्षेत्रों के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। छतरी ब्लॉक में स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में बड़ी-बड़ी गाड़ियों में कश्मल भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग की मौजूदगी कहीं नजर नहीं आती।स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग मानो पूरी तरह गायब हो गया है। कोई रोक-टोक नहीं है और न ही निगरानी। मजबूरी में ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। ठंड के इस मौसम में पिछले पंद्रह दिनों से ग्रामीणों ने टीमें बनाकर रात-दिन जंगलों की पहरेदारी शुरू कर दी है, ताकि अवैध कटान को रोका जा सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि आपदा के नाम पर अवसर तलाशे जा रहे हैं और सरकारी जमीन को नुकसान पहुंचाकर भविष्य की आपदा की नींव रखी जा रही है। निजी भूमि की आड़ में जिस तरह से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है।

“वन विभाग घरों में दुबका बैठा है। मजबूरी में हम लोग सर्द रातों में अपने जंगलों की रखवाली कर रहे हैं। सरकार से मांग है कि कश्मल निकालने की यह अनुमति तुरंत बंद की जाए, ताकि हमें आने वाले समय में किसी बड़ी आपदा का सामना न करना पड़े।”स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.