Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला सेंट्रल जेल में मासूम की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, शौचालय में मिला शव

अंबाला। पिंजौर में आठ माह के बच्चे की नृशंस हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ कल्लू की अंबाला सेंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसका शव जेल परिसर के शौचालय में फंदे से लटका मिला।

जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जितेंद्र उर्फ कल्लू पिंजौर में जून माह की शुरुआत में हुए आठ माह के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। जांच के अनुसार, पांच और छह जून की रात तीन आरोपी नशे की हालत में एक महिला को ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत उसके बच्चे का अपहरण कर ले गए थे। आरोप है कि शराब के नशे में बच्चे के रोने पर उसके मुंह में सेब ठूंस दिया गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपियों ने बच्चे के शव को शिवलोतियां मंदिर के पास पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में दफना दिया था। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल जेल प्रशासन आत्महत्या के कारणों की आंतरिक जांच कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.