Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा अस्पताल में नाबालिग ने शौचालय में नवजात को जन्म दिया, दोनों सुरक्षित

सिरसा |सिरसा के नागरिक अस्पताल में सोमवार दोपहर को एक नाबालिग द्वारा शौचालय में नवजात को जन्म देने का मामला सामने आया। शौचालय का उपयोग कर रही दूसरी महिला ने बच्चे को देखा और तुरंत एमसीएच वार्ड के स्टाफ को सूचना दी।

अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को उठाकर प्राथमिक उपचार दिया और उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यून जन्म शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती करवाया। वहीं, डिलीवरी के बाद नाबालिग को लगातार ब्लीडिंग होने लगी। परिजन उसे अस्पताल से ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत इमरजेंसी में लाया गया। गायनी चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ऑपरेशन थिएटर में उपचार किया।

फिलहाल नाबालिग की हालत स्थिर है और दोनों—मां और नवजात—सुरक्षित बताए जा रहे हैं। नवजात शिशु का वजन 2.45 किलोग्राम है और उसे बिना ऑक्सीजन के एसएनसीयू में रखा गया है। शिशु नियमित रूप से दूध पी रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी। पीड़िता बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने से मना किया था। पेट दर्द की शिकायत पर सोमवार को वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.