Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए साल से पहले शिमला में रिकॉर्ड भीड़, एक सप्ताह में एक लाख से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

Shimla, Sanju:-नए साल 2026 के स्वागत में अब कुछ ही घंटे शेष हैं और इस मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सैलानियों से पूरी तरह गुलजार नजर आ रही है। पहाड़ों की रानी कही जाने वाली शिमला में बीते एक सप्ताह के भीतर एक लाख से अधिक पर्यटक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए “वन मिनट ट्रैफिक प्लान” लागू किया गया है। इसके तहत वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर जाम की स्थिति से बचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए शहर में अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, वहीं कुछ प्रतिबंधित मार्गों को भी अस्थायी रूप से आम लोगों के लिए खोला गया है।शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए शिमला को पांच अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके साथ ही करीब 450 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

सेक्टर-I में शोघी और आसपास के क्षेत्र शामिल किए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शिमला शहरी भीष्म सिंह कंवर को सौंपी गई है। सेक्टर-II के अंतर्गत मॉल रोड, रिज मैदान, चर्च, लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार और आईजीएमसी क्षेत्र आते हैं, जहां एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा और तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा को जिम्मा दिया गया है। सेक्टर-III में ईस्ट और न्यू शिमला क्षेत्र शामिल हैं, जिसकी निगरानी तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता कर रहे हैं। सेक्टर-IV में कुफरी, फागू, मशोबरा, संजौली और ढली जैसे पर्यटन स्थल रखे गए हैं, जबकि सेक्टर-V में सभी प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स, टनल, आईएसबीटी टूटीकंडी और चक्कर क्षेत्र शामिल हैं।

एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सैलानी बिना किसी परेशानी के शिमला की खूबसूरती और नववर्ष का आनंद उठा 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.