Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राव इंद्रजीत–राव नरबीर की जुबानी जंग से हरियाणा की राजनीति गरम

चंडीगढ़ | दक्षिण हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। भाजपा के दो दिग्गज नेताओं—केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री व बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह—के बीच पुराना राजनीतिक टकराव नए बयान के साथ फिर सामने आ गया है।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावा किया कि राव इंद्रजीत सिंह इस बार उनकी वजह से गुरुग्राम से सांसद बने हैं। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से मिले मतों का हवाला देते हुए कहा कि इन्हीं वोटों ने राव इंद्रजीत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

जब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि समय आने पर उचित जवाब दिया जाएगा। हालांकि उनके इस बयान को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह के बीच राजनीतिक टकराव कोई नया नहीं है। वर्ष 1987 के विधानसभा चुनाव में, जब राव इंद्रजीत कांग्रेस में थे, तब राव नरबीर सिंह ने उन्हें जाटूसाना विधानसभा क्षेत्र से हराकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग दलों में रहते हुए भी लगातार एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बने रहे।

वर्ष 2014 में दोनों नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, जबकि राव नरबीर सिंह विधायक बने और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। लेकिन वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में राव नरबीर सिंह का टिकट कटने के बाद यह आरोप लगे कि इसके पीछे राव इंद्रजीत की भूमिका थी।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान राव नरबीर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि राव इंद्रजीत सिंह ने उनके राजनीतिक जीवन में कभी सहयोग नहीं किया। उन्होंने साफ कहा कि वे अपने दम पर और जनता के भरोसे चुनाव जीतते हैं और उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सांसद राव इंद्रजीत को उनकी जरूरत है, उन्हें सांसद की नहीं।

फिलहाल राव इंद्रजीत सिंह ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और तेज हो सकती है। दक्षिण हरियाणा में भाजपा के भीतर उभरे ये अंदरूनी मतभेद प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.