Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के नए डीजीपी अजय सिंघल ने संभाला कार्यभार, प्राथमिकताएं तय

चंडीगढ़ | हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने गुरुवार को पंचकूला स्थित सेक्टर-6 हरियाणा पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने सलामी ली।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिस कर्मियों का वेलफेयर होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि किसी पुलिसकर्मी की बेटी की शादी होती है तो वेलफेयर फंड के माध्यम से पांच लाख रुपये की सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक अवकाश देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए डीजीपी ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अजय सिंघल ने कहा कि रोड सेफ्टी और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा तथा प्रदेश में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ लगातार जारी रहेगा। विपक्ष द्वारा अपराध बढ़ने के लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि अपराध वास्तव में बढ़ रहे होते तो राज्य की जीडीपी में वृद्धि और लोगों की खुशहाली संभव नहीं होती।

डीजीपी ने आगे कहा कि जो समाज में आतंक फैलाता है, वह आतंकवादी है, हालांकि इसे कानून की धाराओं में परिभाषित करने की प्रक्रिया अलग होती है। उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है और हरियाणा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.