Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नव वर्ष पर श्री माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

चिंतपूर्णी | नव वर्ष के शुभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्थित माता श्री चिंतपूर्णी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी हजूम उमड़ पड़ा। वर्ष के पहले दिन मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा में पहुंचे भक्तों के वाहनों के कारण चिंतपूर्णी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर भारी दबाव देखने को मिला, जिससे कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चिंतपूर्णी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर डटे रहे और यातायात को सुचारू बनाने की दिशा में अथक प्रयास करते रहे। पुलिस की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का यह फायदा हुआ कि अत्यधिक ट्रैफिक होने के बावजूद वाहन धीरे-धीरे निकलते रहे और स्थिति नियंत्रण में रही।

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने इस दौरान पुलिस के सहयोगपूर्ण रवैये की सराहना की। स्थानीय निवासी अशोक कुमार और विशाल पाराशर सहित कई लोगों ने कहा कि नव वर्ष मेले जैसे व्यस्त मौके पर भी चिंतपूर्णी पुलिस का व्यवहार अत्यंत सराहनीय रहा, जिससे न केवल बाहर से आए श्रद्धालुओं को, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी राहत मिली। पुलिस के इस प्रशंसनीय कार्य ने सुनिश्चित किया कि नव वर्ष का यह पावन अवसर भक्तों के लिए सुगम और शांतिपूर्ण बना रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.