Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुणे बम धमाके आरोपी बंटी जहागीरदार की गोली मारकर हत्या

पुणे | पुणे में वर्ष 2012 के सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपियों में शामिल बंटी जहागीरदार की बुधवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि करीब 50 वर्षीय बंटी जहागीरदार दोपहर लगभग दो बजे बोरावेक कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान से एक अन्य व्यक्ति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जहागीरदार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि फिलहाल हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

गौरतलब है कि बंटी जहागीरदार को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जंगली महाराज रोड पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक अगस्त 2012 को पुणे के व्यस्त इलाके में कम तीव्रता वाले चार बम धमाके हुए थे, जिससे शहर में दहशत फैल गई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जहागीरदार के खिलाफ अहिल्यानगर जिले में हत्या, आपराधिक धमकी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बम धमाकों के इस मामले में वह वर्ष 2023 से जमानत पर बाहर था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.