Facebook-f Youtube X-twitter

कपूरथला में CIA की कार्रवाई, महिला नशा तस्कर गिरफ्त में

कपूरथला | पंजाब के कपूरथला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने एक अहम सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना और सतर्क गश्त के दौरान पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

गिरफ्तार महिला की पहचान हरप्रीत कौर, निवासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान गांव लक्खण कलां की ओर जा रही थी। इसी दौरान श्री आनंदपुर साहिब खालसा अकादमी, लक्खण कलां के समीप एक महिला संदिग्ध हालत में पैदल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगी।

भागते समय महिला ने सड़क किनारे एक मोमी लिफाफा फेंक दिया, जिससे पुलिस को शक हुआ। महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। जब फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत महिला को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की सप्लाई कहां से लाई जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.