Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NIA चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का आतंकवाद से कनेक्शन खुला

फिल्लौर  | कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) द्वारा दाखिल ताजा चार्जशीट में बिश्नोई को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। एन.आई.ए. का दावा है कि लॉरेंस न केवल संगठित अपराध गिरोह का सरगना है, बल्कि उसके संबंध खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों से भी हैं। चार्जशीट में पंजाब के पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग और महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में बिश्नोई गैंग की भूमिका बताई गई है।

एन.आई.ए. के मुताबिक, लॉरेंस का नेटवर्क देश-विदेश तक फैला हुआ है और गैंग में लगभग 700 शूटर शामिल हैं, जो किसी भी वारदात को अंजाम देने में सक्षम हैं। एजेंसी का कहना है कि कई मामलों में निर्देश जेल से या गैंग के नेटवर्क के जरिए बाहर भेजे गए।

वहीं, लॉरेंस के वकीलों का दावा है कि उनके क्लाइंट लंबे समय से जेल में बंद हैं और उनके पास मोबाइल फोन नहीं है। वकीलों ने अदालत में यह तर्क दिया कि सोशल मीडिया और इंटरव्यू में दिखाई गई सामग्री किसी और द्वारा तैयार की गई है, और लॉरेंस को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई के वकील यह भी बताते हैं कि वह जेल में ब्रह्मचारी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, नियमित योग और ध्यान करते हैं, फल, दूध और दही पर निर्भर हैं, और अपने मामलों की फाइलें खुद पढ़ते हैं।

एन.आई.ए. का कहना है कि मामले की गंभीरता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है। फिलहाल चार्जशीट के आरोप और बचाव पक्ष के दावे अदालतों में विचाराधीन हैं। एजेंसी आने वाले समय में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित अन्य मामलों में भी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.