Facebook-f Youtube X-twitter

सोनीपत में इनेलो नेता भूपेंद्र दहिया की हत्या: प्रॉपर्टी और लेन-देन एंगल पर पुलिस जांच

सोनीपत |  जिले के राई विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के युवा हलका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का ध्यान फिलहाल प्रॉपर्टी डीलिंग और पैसों के लेन-देन के एंगल पर है। मृतक का अधजला शव दिल्ली के लामपुर स्थित एक फार्म हाउस में मिला।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र दहिया बृहस्पतिवार रात नाहरी गांव से अपने फार्म के लिए निकले थे और शुक्रवार दोपहर उनके शव की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनकी सिर पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार किए गए और बाद में शव को जलाने की कोशिश की गई। मौके से जले हुए 500-500 रुपये के नोट, एक सोने का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

परिवार का कहना है कि भूपेंद्र का किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। वह पिछले 15 वर्षों से प्रॉपर्टी डीलिंग और ब्याज पर पैसे देने का काम करते रहे हैं। इस कारण पुलिस इस एंगल को मुख्य मानकर जांच कर रही है।

भूपेंद्र दहिया नाहरी गांव में अपने परिवार – बड़े भाई, मां, पत्नी और दो बेटों – के साथ रहते थे। उन्हें 20 सितंबर 2025 को इनेलो युवा हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हत्या के बाद इलाके में इनेलो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गुस्सा और शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अब जांच के दौरान परिवार, परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की पहचान और घटना के पीछे के मकसद का खुलासा करने में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.