Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला छात्रा मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.. बोले गहन जांच जरूरी

Nahan, Satish Sharma-:हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की उत्पीड़न के बाद हुई मौत के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान के भीतर इस तरह की घटना का सामने आना अत्यंत चिंताजनक है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्पीड़न का शिकार होने के बाद एक बेटी की मौत होना पूरे समाज के लिए पीड़ा और चिंता का विषय है।उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन हाल के समय में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। डॉ. बिंदल ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नालागढ़ में हाल ही में सामने आई एक अन्य आपराधिक घटना पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार इस प्रकार की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। डॉ. बिंदल ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की अपील की, ताकि प्रदेश में आमजन, विशेषकर महिलाएं और छात्राएं, खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.