Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डंकी रूट नहीं, सरकारी रास्ते से विदेश नौकरी: मनोहर लाल

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल दौरे के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन टी-फ्लाईओवर और प्रस्तावित शॉपिंग मॉल का मौके पर जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इसके बाद मनोहर लाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा आयोजित ‘पांचजन्य 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने विदेश में नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डंकी रूट से जाने की जरूरत नहीं

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को अब डंकी रूट जैसे अवैध और खतरनाक रास्तों की जरूरत नहीं है। सरकार ने ऐसी पारदर्शी व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत युवा बिना एजेंट और बिना खर्च के विदेश जाकर सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब समाज में भी डंकी रूट को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

हरियाणा बना विदेश रोजगार का मॉडल

मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने विदेश सहयोग के लिए अलग विभाग का गठन किया है। पिछले वर्ष इजराइल के लिए 232 युवाओं का चयन हुआ था, जिनमें से 180 युवा वहां कार्यरत हैं और शेष की प्रक्रिया जारी है। सभी युवाओं को बेहतर वेतन और सुरक्षित माहौल मिल रहा है।

209 युवाओं का चयन, आगे बढ़ेंगे अवसर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष विदेशी कंपनियों की टीमों ने हरियाणा में आकर इंटरव्यू लिए, जिनमें 209 युवाओं का चयन किया गया है। आने वाले समय में और अधिक वैकेंसियां आने की संभावना है। सरकार एजेंटों के जरिए लाखों रुपये खर्च कर विदेश जाने की व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

विपक्ष पर साधा निशाना

जजपा नेता अजय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे लोगों का लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास नहीं है। सत्ता में रहते हुए भी उनकी कार्यशैली यही रही और जनता ने उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है।

अवैध कॉलोनियों पर सख्ती

अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अवैध कॉलोनियां काटना गलत है। कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां विकसित हुईं, जबकि वर्तमान सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

अन्य मुद्दों पर भी बयान

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जिम्मेदारी तय करने की बात कही। धान घोटाले पर उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। वहीं ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर कहा कि सर्वे में 91 प्रतिशत लोगों ने ईवीएम पर भरोसा जताया है।

अटल सेतु से मिलेगी जाम से राहत

मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में पुराने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 128 करोड़ रुपये की लागत से टी-फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु’ कहा जाएगा। परियोजना पूरी होने पर करनालवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.