Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में फिर डोली धरती, लगा 3.6 रिक्टर स्केल का भूकंप का झटका

धरती से 5 किलोमीटर नीचे रहा भूकंप का केंद्र

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। आज दोपहर को 12 बजकर 57 मिनट 20 सेकेंड पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। धरती से 5 किलोमीटर नीचे सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई। 

बीते 20 दिनों में जिला में दूसरी बार भूकंप के झटकों से जिला की धरती डोली है। उस समय रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई थी और भूकंप का केंद्र शिमला और मंडी जिला की सीमा से सटे करसोग उपमंडल के धलोग क्षेत्र में रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अनुसार भूकंप के इन झटकों से जिले में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। 

अति संवेदनशील जोन में आता है मंडी जिला:

गौरतलब है कि प्रदेश का मंडी, चंबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू जिला भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन में आता है। बीते साल 2025 में भी मंडी जिला में 5 बार भूकंप के हलके झटके महसूस किए जा चुके हैं। दिसंबर से पहले बीते साल 13 अप्रैल रविवार की को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई थी। इससे पूर्व जिला में 23 फरवरी को भी 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 7 जनवरी को 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटकों से जिला की धरती डोली थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.