Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद डीग गांव में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, दो घायल

फरीदाबाद |  जिले के डीग गांव में पुरानी रंजिश के चलते रविवार रात एक गंभीर गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना शराब के ठेके के पास हुई, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई।

घायल हुए योगेंद्र यादव और जग्गी को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र यादव को तीन गोलियां लगी हैं, जबकि जग्गी नामक युवक को एक गोली लगी। पुलिस ने बताया कि योगेंद्र यादव वर्तमान सरपंच पप्पू उर्फ जय सिंह यादव के भाई हैं, जबकि जग्गी सरपंच के विरोधी पक्ष से जुड़ा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष घायलों को सर्वोदय अस्पताल, सेक्टर-8 लेकर आए, लेकिन वहां भी विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

गांव में पिछले एक महीने में भी लाठी-फरसा से झगड़ा हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों ने उस घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि डीग गांव में पंचायत की गुटबाजी और पुरानी दुश्मनी लंबे समय से चल रही है, जो अक्सर विवादों का कारण बनती रही है।

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान सरपंच को पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बर्खास्त किया जा चुका है। फिलहाल गांव में कार्यवाहक सरपंच के रूप में बहुमत वाले पंच ही प्रशासनिक कार्यकाज संभाल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.