Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे रवाना

रोहतक | साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। सोमवार सुबह लगभग 11:45 बजे राम रहीम सुनारिया जेल रोहतक से सिरसा के लिए रवाना हुए। उन्हें लेने के लिए दो गाड़ियां जेल पर पहुंचीं, जिनमें हनीप्रीत और अन्य लोग शामिल थे।

राम रहीम 2017 से इस केस में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में सजा काट रहे हैं। पिछले साल अगस्त 2025 में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसे उन्होंने सिरसा डेरे में बिताया था। इस बार भी वह 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में पूरी करेंगे।

पुलिस और जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में अच्छा व्यवहार और निश्चित अवधि बिताने के बाद अदालत में पैरोल और फरलो की प्रक्रिया शुरू होती है। हालांकि, पैरोल की अवधि सजा में शामिल नहीं होती, जबकि फरलो की अवधि सजा में जोड़ी जाती है।

राम रहीम अब तक कुल 15वीं बार जेल से बाहर आए हैं। 2025 में उन्हें तीन बार फरलो और पैरोल मिली थी—फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो और अगस्त में 40 दिन की पैरोल। हरियाणा सरकार का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया कानूनी नियमों के तहत की जा रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब पैरोल पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है और इस पर उनका कोई बयान नहीं है। पैरोल पूरी होने के बाद राम रहीम को पुनः जेल लौटना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.