Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनेलो नेता के भाई की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पानीपत। इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई और नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ रहे जयदीप राठी की 27 दिसंबर को ही अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी अपहरण के नौवें दिन स्वयं कुलदीप राठी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह डीएसपी नरेंद्र उनके घर पहुंचे और हत्या की पुष्टि की। हालांकि अब तक जयदीप राठी का शव बरामद नहीं हो सका है।

कुलदीप राठी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों ने जयदीप की हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या की खबर सामने आते ही राठी परिवार के घर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही शव की बरामदगी के प्रयास तेज किए जाएंगे।

जयदीप राठी के बेटे प्रतीक ने 27 दिसंबर को थाना सेक्टर-13/17 में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि जयदीप उस दिन ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन न तो अस्पताल पहुंचे और न ही वापस लौटे। मोबाइल फोन बंद मिलने पर पुलिस ने सीडीआर खंगाली और बसताड़ा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में उनकी कार दिखाई दी।

इसके बाद 29 दिसंबर को प्रतीक ने दूसरी शिकायत देकर आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने साजिश रचकर उनके पिता का अपहरण किया है। जांच के दौरान पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ीं। पुलिस की पांच टीमें और सोनीपत एसटीएफ इस केस की जांच में लगी हुई हैं।

नामजद शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रीतम, रविंद्र राठी उर्फ रवि, सुनील शर्मा और हरेंद्र राठी को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को चारों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि सितंबर 2025 में जयदीप राठी ने पानीपत टोल प्लाजा के बाबरपुर क्षेत्र के पास करीब 2700 गज जमीन खरीदी थी, जिसके लिए 32 लाख रुपये बयाना दिया गया था। जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही थी, इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि यही विवाद हत्या की वजह बना।

स्वजन ने यह भी बताया कि 10 अक्टूबर की रात जयदीप के फार्म हाउस पर 10 से 12 बदमाश पहुंचे थे। इस दौरान एक बदमाश छत से गिर गया था, जिससे वह पकड़ा गया, लेकिन उस समय पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। लापरवाही सामने आने पर एसपी ने थाना प्रभारी बलजीत को लाइन हाजिर कर दिया था।

इधर, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा दो दिन पहले जयदीप राठी के घर पहुंचे थे और पुलिस व प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चार जनवरी को फतेहाबाद में होने वाली इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में इस मामले को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.