Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में घना कोहरा, शीत लहर का कहर, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

हिसार। प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार को हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए भी कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं और शीत लहर के कारण कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को महेंद्रगढ़ में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आ सकती है। बादलों की आवाजाही के चलते दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में यलो अलर्ट लागू किया गया है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में शीत लहर चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

रविवार को दर्ज तापमान के अनुसार अंबाला में न्यूनतम 9.3 और अधिकतम 12.5 डिग्री, भिवानी में 6.5 और 15.5 डिग्री, फरीदाबाद में 5.4 और 18.6 डिग्री, हिसार में 7.3 और 15.4 डिग्री, करनाल में 8.5 और 15.2 डिग्री, नारनौल में 4.5 और 14.5 डिग्री, पानीपत में 7.6 और 11.8 डिग्री तथा रोहतक में 9.4 और 15.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.