Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चोरी के चक्कर में फंसा चोर, एग्जॉस्ट फैन बना जेल का रास्ता

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के कोटा जिले से चोरी की एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में घुसने की कोशिश कर रहा चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी को सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर सूना देखकर दो चोरों ने चोरी की योजना बनाई और किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश की।

एग्जॉस्ट फैन बना मुसीबत, मौके से भागा साथी

चोरी के दौरान एक चोर एग्जॉस्ट फैन के छेद में ही बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ हो गया। 4 जनवरी की रात जब सुभाष कुमार रावत घर लौटे, तो किचन की खिड़की में एक व्यक्ति को लटका देख हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर चोर का साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद फंसे हुए चोर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, चोर जिस कार से वारदात को अंजाम देने आया था, उस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। संदिग्ध वाहन को जब्त कर लिया गया है।

साथी की तलाश जारी

कोटा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार साथी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.