Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुकमा में 26 नक्सलियों का सरेंडर, 65 लाख इनामी शामिल

सुकमा  | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को जिले में सक्रिय 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना। आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 13 नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी नक्सलियों ने राज्य सरकार की ‘पुणे मार्गेम’ आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र-ओडिशा सीमा से जुड़े माओवादी संगठनों में सक्रिय थे। इनका नाम सुकमा, अबूझमाड़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में हुई कई हिंसक वारदातों में सामने आ चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में कंपनी पार्टी कमेटी की सदस्य लाली उर्फ मुचाकी आयते लखमू भी शामिल है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कई गंभीर घटनाओं में संलिप्त रही है, जिनमें वर्ष 2017 में ओडिशा के कोरापुट रोड पर आईईडी विस्फोट की घटना भी शामिल है, जिसमें 14 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

इसके अलावा हेमला लखमा, आसमिता उर्फ कमलू सन्नी, रामबती उर्फ पदम जोगी और सुंदरम पाले समेत अन्य इनामी नक्सलियों ने भी हथियार छोड़ दिए हैं। इन चारों पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें से कुछ नक्सली वर्ष 2020 में सुकमा के मिनपा इलाके में हुए हमले में भी शामिल बताए गए हैं, जिसमें 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की नीति के तहत तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। साथ ही उनके पुनर्वास, आजीविका और सामाजिक पुनःस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस ने शेष नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.