Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में CII बैठक, इंडो-अफगान व्यापार और कार्गो पर फोकस

अमृतसर । कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) अमृतसर ज़ोन की ज़ोनल काउंसिल बैठक अमृतसर में आयोजित की गई, जिसमें उद्योग, व्यापार, निर्यात-आयात और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। बैठक के साथ ही CII इंडो-अफगान बिज़नेस कमीशन के तहत एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस विशेष सत्र में भारत के पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी, श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर के एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह और उद्योग विशेषज्ञ रविंदर सिंह ने भाग लिया। वक्ताओं ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार संबंधों, संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

CII अमृतसर ज़ोन के चेयरमैन सीए दविंदर सिंह ने कहा कि संगठन अमृतसर एयरपोर्ट के माध्यम से कार्गो गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अमृतसर एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति इसे इंडो-अफगान व्यापार के लिए एक अहम केंद्र बनाती है, जिससे न केवल आयात-निर्यात को गति मिलेगी बल्कि पंजाब, खासकर अमृतसर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते केवल आर्थिक नहीं हैं, बल्कि आपसी सहयोग और विश्वास का भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर जैसे शहर भविष्य में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रमुख केंद्र बन सकते हैं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मौजूदा और प्रस्तावित कार्गो सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है, जिससे स्थानीय उद्योगों, निर्यातकों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

इंडो-अफगान बिज़नेस कमीशन के कन्वीनर गुनबीर सिंह ने सत्र का संचालन करते हुए व्यापारिक अवसरों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा कराई। कार्यक्रम के समापन पर CII अमृतसर ज़ोन के वाइस चेयरमैन कपिल मेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए सभी वक्ताओं, अतिथियों और उद्योग प्रतिनिधियों का आभार जताया।

उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि CII की यह पहल अमृतसर को एक उभरते हुए कार्गो और व्यापारिक हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.