Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रशिक्षु डॉक्टरों का विवाद: जांच में मारपीट साबित, रैगिंग के आरोप खारिज

Mandi, Dharamveer-:श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच हुआ विवाद अब जांच के बाद नए खुलासों के साथ सामने आया है। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की विस्तृत जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि 18 दिसंबर 2025 को हुई घटना में मारपीट तो हुई, लेकिन रैगिंग के आरोप सही नहीं पाए गए। जांच के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने तीनों प्रशिक्षु डॉक्टरों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

यह मामला 18 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे का है, जब सेकेंड ईयर के प्रशिक्षु डॉक्टर शुभम और थर्ड ईयर के दो सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ गया। अगले दिन शुभम ने छात्रावास प्रबंधन और थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों पर मारपीट और रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी-रैगिंग कमेटी का गठन किया।कमेटी की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी, जिसे अनुशासनहीनता माना गया। हालांकि, रैगिंग के आरोपों को जांच में निराधार पाया गया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि शिकायतकर्ता प्रशिक्षु डॉक्टर ने पहले विवाद को उकसाया और बाद में खुद को बचाने के लिए रैगिंग का आरोप लगाया। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने बाद में मामला वापस लेने के बदले सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों से पैसों की मांग की थी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.के. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर दोनों थर्ड ईयर के प्रशिक्षु डॉक्टरों को एक वर्ष के लिए छात्रावास से और तीन महीनों के लिए कक्षाओं से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, शिकायत करने वाले सेकेंड ईयर के प्रशिक्षु डॉक्टर को छह सप्ताह के लिए छात्रावास से निष्कासित किया गया है और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि मारपीट में शामिल दोनों सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टर पहले भी रैगिंग से जुड़े मामलों में संलिप्त रह चुके हैं, जिसके चलते उन्हें पूर्व में छह महीनों के लिए निलंबित किया जा चुका था। इस बार कॉलेज प्रबंधन ने अनुशासन के साथ-साथ सुधारात्मक कदम उठाते हुए तीनों प्रशिक्षु डॉक्टरों को काउंसलिंग के लिए भी भेजने का निर्णय लिया है।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में किसी भी तरह की हिंसा, अनुशासनहीनता या झूठी शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और छात्रों को सुरक्षित व अनुशासित शैक्षणिक माहौल मिल सके। यह मामला मेडिकल कॉलेजों में आपसी व्यवहार, तनाव प्रबंधन और शिकायत प्रणाली की गंभीरता को एक बार फिर रेखांकित करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.