Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी: 6 दिन से लापता नाबालिग छात्रा का जंगल में क्षत-विक्षत शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र निहरी से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का शव जंगल से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है। छात्रा पिछले छह दिनों से लापता थी। मंगलवार को पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन की मदद से शव को खोज निकाला गया।

जानकारी के अनुसार निहरी निवासी भुवन देव की नाबालिग बेटी 30 दिसंबर को रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के बीच उसकी तलाश की, लेकिन दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 1 जनवरी को परिजनों ने सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस ने विशेष सर्च अभियान शुरू किया। दुर्गम और घने जंगलों वाले क्षेत्र में तलाशी के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान निहरी के बड़ेहन जंगल में सड़क से करीब 150 मीटर ऊपर एक ढांक के पास शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था और शरीर पर जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के कई निशान पाए गए।

सूचना मिलते ही मृतका के पिता भुवन देव मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा और डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जो बुधवार को कराया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार के संदेह की बात सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.