Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: विरोध प्रदर्शन तेज,15 दिन में न्याय न मिलने पर पंजाब बॉर्डर बंद करने की चेतावनी

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में छात्रा मौत मामले की जांच अभी भी जारी है। प्रशासन ने इस घटना की गहनता से पड़ताल के लिए जहां जहां छात्रा का इलाज हुआ उन सभी अस्पतालों से रिपोर्ट इकट्ठा की है और अब एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। इस मामले में एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस तथा यूजीसी की जांच समिति गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।

इसी बीच विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वीरवार को महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारी और बाबा दीप सिंह कालीपुल सेवा संगठन ऊना के सदस्य धर्मशाला डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रशासन को चेतावनी दी। उनका कहना था कि यदि पंद्रह दिन के भीतर छात्रा को न्याय नहीं मिला तो पंजाब बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा।

महासभा के पदाधिकारी अमित वाल्मीकि ने कहा कि धर्मशाला छात्रा मौत मामले में काफी समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रा के माता-पिता से भी आज बातचीत हुई और उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 दिन के भीतर न्याय नहीं मिलने पर महासभा पंजाब बॉर्डर को बंद करने की रणनीति बनाएगी। उन्होंने कहा, “यदि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता तो एक दिन में भी न्याय संभव था। अब प्रदेश सरकार और प्रशासन इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे।”बाबा दीप सिंह कालीपुल सेवा संगठन ऊना के बलवंत सिंह ने कहा कि वे डीसी कांगड़ा को पत्र देकर न्याय की मांग कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पंद्रह दिन में न्याय नहीं मिलने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी और धर्मशाला से रणनीति तैयार करके पंजाब के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया जाएगा। बलवंत सिंह ने कहा, “आज एक छात्रा के साथ यह हुआ है, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। यदि दबाव में समझौता किया गया तो अपराध रुकने का नाम नहीं लेगा। हमारी जत्थेबंदियां पूरी तरह से साथ हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।”प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, लेकिन सामाजिक संगठनों की चेतावनी से स्थिति और गंभीर होती दिख रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.