Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सद्भाव यात्रा में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर, पूर्व सांसद ने पार्टी को घेरा

पलवल | कांग्रेस की सद्भाव यात्रा के दौरान पलवल में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। यात्रा के संयोजक और कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने मंच से अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया। उनके बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को सार्वजनिक कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सद्भाव यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता करन दलाल के विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थी। इस दौरान मंच से बोलते हुए बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं और पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी में कुछ लोगों को “गलतफहमी” हो गई थी।

बृजेंद्र सिंह ने बिना किसी नेता का नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहंकार के चलते सच्चाई को नजरअंदाज किया गया। इस दौरान उन्होंने राम-रावण जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तीखी टिप्पणी की, जिसे लेकर विवाद गहरा गया है।

उन्होंने एक कार्यकर्ता के भाषण का समर्थन करते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी वोट चोरी के आरोप लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर सद्भाव यात्रा के मंच से यह स्वीकार किया जा रहा है कि चुनावी हार पार्टी की गलतफहमी और रणनीतिक चूक का नतीजा थी। इससे कांग्रेस की आधिकारिक लाइन और जमीनी नेताओं के बयानों में विरोधाभास साफ नजर आया।

बृजेंद्र सिंह के इन बयानों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो ने पार्टी के लिए असहज स्थिति जरूर पैदा कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.