Facebook-f Youtube X-twitter

कोलकाता: I-PAC कार्यालय पर ED की छापेमारी, CM ममता बनर्जी मौके पर पहुँची

कोलकाता | बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक और चुनावी रणनीति तैयार करने वाली आई-पैक (I-PAC) के कोलकाता स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार, 8 जनवरी सुबह छापेमारी की। ईडी की टीम ने साल्टलेक सेक्टर-5 स्थित I-PAC कार्यालय और कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट कार्यालय पर कार्रवाई की।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी दिल्ली से आए ईडी अधिकारियों द्वारा कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। इस दौरान ईडी ने सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड कब्जे में लिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुँचीं और प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी जांच की निगरानी के लिए वहां मौजूद रहे।

I-PAC के कार्यालय पर ED की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.